IndianJob23Your Success Our Priority
Latest Govt & Private JobsAdmit Card  |  Result  |  Answer Key  |  Scholarship
🔔
Stay UpdatedGet Latest Job Notifications
Subscribe Now

Interview में पूछे जाने वाले question

अक्सर इंटरव्यू में सबसे पहले आपका नाम, आपके पिता का नाम पूछा जाता है ।

उसके बाद आप qualification के बारे मे पूछा पूछा जा सकता है (आपने कहा तक पढ़ाई की है )

या आपने ITI कब किया था अगर आपने आज से 2 या 3 वर्ष पहले किया होगा तो आपसे यह भी पूछा जा सकता है कि आप उसके बाद क्या कर रहे थे। या अभी क्या कर रहे है 

अगर आप कोई काम बताते है तो हो सकता है कि आपके काम के बारे में ही कुछ पूछने लगे या उसके बारे मे आपसे कुछ डिस्कस होने लगे 

या आपके पिताजी के बारे में पूछने लगे और उनके काम पर कुछ बात चित्त होने लगे 

तो इन सभी बातों का जवाब आपको normally देना होगा। आपको अपने आप को जायदा स्मार्ट नहीं दिखाना हैं उसे लगना चाहिए कि आप एक nomal family से हो और आपको काम की बहुत जरूरत है। और आप मेहनती हो आप इमानदारी से काम करने लायक हो 

फिर आपसे आपके ITI Trade के बारे मे पूछ कर आपसे एक या दो question आपके Trade से भी पूछ सकता है 

जैसे आपने आपना Trade Fitter बताया तो आपसे पूछ सकता है कि आप Fitter के बारे मे क्या जानते हैं 

या Fitter का मतलब क्या है। या आपसे 1 या 2 प्रश्न पूछा सकता है जैसे 

1.माइक्रोमीटर क्या है 

2. माइक्रोमीटर की न्यूनतम संख्या क्या है ? 

3. माइक्रोमीटर का लीस्ट काउंट कितना होता है 

4. वर्नियर कैलीपर का अल्पतमांक कितना होता हैं 

5. वर्नियर कैलीपर और माइक्रोमीटर में क्या अन्तर है 

6. फाइल किसकी बनी होती है 

7. फाइल कितने प्रकार की होती है 

8. चार अलग अलग type के फाइल का नाम बताये 

9. फाइल का क्या कार्य है 

10. Hammer  🔨  का क्या use है 

11. हेक्सा फ्रेम का क्या काम होता है?

1 Ans-  माइक्रोमीटर, यह एक सूक्ष्ममापी यंत्र होता है, एक ऐसा उपकरण है जिसकी सहायता से बाहरी या अंदरूनी डायमेंशनों को बड़ी सटीकता से मापा जा सकता है, जैसी कि मोटाई, डायामीटर, लंबाई, चौड़ाई, गहराई आदि। इसके द्वारा हम जॉब का छोटा से छोटा माप ले सकते हैं।

2,3 Ans - माइक्रोमीटर का अल्पतमांक या लीस्ट काउंट क्या है? इसका लीस्ट काउंट 0.01 mm होता है और इंच में यह 0.001 होता है.

4 Ans- वर्नियर कैलीपर का अल्पतमांक 0.01 cm होता है।

5 Ans- एक माइक्रोमीटर सामान्य मामलों में 0.01 मिमी तक के अंतर को मापने में सक्षम है। वर्नियर कैलिपर में केवल चरम मामलों में 0.05 के रूप में छोटे अंतर को मापने की क्षमता है

6,7,8,9. Ans- रेती एक हाथ से चलाने वाला औजार है इसकी सहायता से हम धातु को आसानी से फिनिश कर सकते हैं या   धातु की मोटाई कम कर सकते हैं।

रेती हाई कार्बन स्टील की बनाई जाती है।

 रेती के प्रकार 

* Flat file

* Round file

* Half Round file 

* Square file

* Triangular file

* Hand file 

* Knife edge file

10. Ans- हथौड़ा अनेक प्रकार के व्यवसायियों (प्रोफेशनल्स्) द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला मूल उपकरण है। किसी वस्तु पर बलाघात (इम्पैक्ट) या क्षणिक किन्तु महान बल लगाने के लिये हथौड़े का उअप्योग किया जाता है। इसका उपयोग कील (नेल) धसाने, अलग-अलग भागों को जोड़ने, किसी चीज को तोड़ने, पीटकर बड़ा करने आदि के लिये किया जाता है।

11. Ans हेक्सा दो मेन भागों से मिलकर बना होता है। जिसमें से पहला हेक्सा फ्रेम व हेक्सा ब्लेड होता है। फ्रेम व ब्लेड के मिलने पर हेक्सा तैयार हो जाता है, जो कि कटिंग टूल का काम करता है। यह फिटर ट्रेड की वर्कशॉप का मेन कटिंग टूल होता है।

अगर आपको आपको हमारी information अच्छी लगी हो तो comment में जरूर बताना। 

धन्यवाद 

___________________________________________________٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭٭

फ्रेशर के लिए इंटरव्यू प्रश्न

  1. अपने बारे में कुछ बताइए? ( …
  2. आप यहां काम करना क्यों चाहते हैं? …
  3. आप अपनी वर्तमान नौकरी को क्यों छोड़ना चाहती हैं? …
  4. आपकी विशेष योग्यता किस क्षेत्र में है? …
  5. आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? …
  6. आप स्वयं काम करना चाहेंगे या दूसरों की मदद लेंगे? …
  7. करियर से क्या उम्मीदें हैं?
  8. आपकी हॉबी क्या हैं?
  9. आप तनाव और दबाव को कैसे सँभालते हैं?
  10. आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है?
  11. आप कितने वेतन की उम्मीद करते हैं?

इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले 10 प्रश्न उनके उत्तर के साथ नीचे दिए गए हैं, जरूरी नहीं की जो उत्तर इसमें दिए गए हैं आप वही दे हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको मार्गदर्शन देना और प्रेरित करना है। इसके अलावा दिए गए अन्य प्रश्न भी बेहद आवश्यक है कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें-

  1. हम आपको नौकरी क्यों दें?

जवाब: आपको मुझे हायर करना चाहिए क्योंकि मेरा मानना है कि मैं एक टीम वर्क में एक अच्छी तरह से फिट हो सकता हूं और अपने कौशल, अनुभव और योग्यता के माध्यम से कंपनी और खुद के मानक को विकसित करने में मदद कर सकता हूं। मुझे लगता है कि इस उद्योग में मेरा अनुभव और स्वायत्त रूप से काम करने की मेरी क्षमता मुझे इस पद के लिए एक अच्छा कैंडिडेट बनाती है। मैं एक ही समय में तनावपूर्ण परिस्थितियों में केंद्रित रहने की क्षमता रखता हूं। मैं अपनी समस्या को सुलझाने के कौशल के माध्यम से रणनीतिक समाधान कर सकता हूं। इसके अलावा, मुझे विश्वास है, ऊर्जावान, काम के प्रति ईमानदार और मेहनती हूं जो आपकी प्रतिष्ठित कंपनी का कर्मचारी होने के लिए एक अच्छा लक्षण होगा।

  1. आपको इस नौकरी में दिलचस्पी क्यों है?

उत्तर: यह नौकरी न केवल मुझे एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि मेरी योग्यता के कारण भी फर्क करने की संभावना है। आपकी कंपनी में दीर्घकालिक और अल्पकालिक गतिविधियों का एक अच्छा मिश्रण है। मेरा मानना है कि मेरे पिछले कार्य अनुभव, योग्यता और मेरे ज्ञान से मेरे कौशल आपकी कंपनी के लिए फायदेमंद होंगे और मैं कंपनी की बेहतरी के लिए एक टीम में काम करने में सहयोग कर सकता हूं और यह मानक है।

  1. अपने बारे में बताएं!

इस सवाल का जवाब देते समय अपना पूरा नाम, किस शहर से है, स्कूल शिक्षा में मिले प्रतिशत और कॉलेज की शिक्षा के बारे में जैसे कोर्स और प्रतिशत बताना चाहिए। इसके अलावा आपको सिर्फ वही बातें बताना है जो उस कंपनी और उस नौकरी से संबंधित हो। इसके अलावा कोई भी फालतू बातें करने से बचना चाहिए।

  1. आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या हैं?

कंपनी इस सवाल के जरिए आपको उन्हें नौकरी पर रखना चाहिए पता चलता है।या आप टीम के लिए किस प्रकार से कार्य कर सकते हैं। इसका जवाब आपके जॉब के डिस्क्रिप्शन पर ही आधारित होना चाहिए।

  1. आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या हैं?

जवाब-मुझे किसी काम को पूरा करने में कभी-कभी अधिक समय लग जाता है। या  किसी काम को करने में मुझे और लोगों से थोड़ा सा ज्यादा समय लगता है क्योंकि मैं अपने काम को पर्फेक्शन के साथ करता हूँ।

  1. अब से पाँच साल बाद आप खुद को कैसे देखते हैं?

इस सवाल का जवाब देने के लिए आप पहले से अपने करियर प्लान को सही रूप में याद रखें। और इस सवाल के जवाब में आप क्या प्राप्त करना करना चाहते हैं यह बताएं, साधारण शब्दों में आपका गोल क्या है।

  1. आप हमारी कंपनी में काम क्यों करना चाहते हैं?

जवाब- उदाहरण के तौर पर इसमें आप कंपनी के अचीवमेंट्स और बेहतर काम के बारे में बताएं। इसके जवाब के रूप में यह भी कहा जा सकता है कि यह कंपनी हर बार बेस्ट कंपनियों की सूची में दिखाई देती है।

  1. आप पिछला पद क्यों छोड़ रहे हैं (या आपने छोड़ दिया)?

इस सवाल के जरिए interviewer आपका माइंडसेट जाना चाहता है। यदि आपने अपने काम या अनुभव की बढ़ोतरी के लिए ऐसा किया है तो बताएं अन्यथा यदि आपने तनाव के कारण ऐसा किया है तो उसका जिक्र ना करें।

  1. अभी आपके करियर के विकल्प क्या हैं?

इस सवाल का जवाब देने के लिए आपको अपने करियर के गोल्स को बताना है। और जिस कंपनी में आप इंटरव्यू दे रहे हैं उस कंपनी को अपने करियर गोल्स में शामिल करें।

  1. आप किस प्रकार के कार्य वातावरण को प्राथमिकता देते हैं?

इसके जवाब में आप कंपनी के वातावरण को प्राथमिकता दें। परंतु इसके साथ साथ सच्चाई से आपकी प्राथमिकता बताएं।

Translate

QUICK SERVICES

Explore IndianJob23 Services

Tap any section to open the options inside.

🔎 Find Jobs by Qualification & TypeGovernment • Private • ITI • Apprentice • 10th/12th • Diploma JOBS›
📄 Download Your DocumentsAadhaar • PAN • Voter ID • Driving Licence • DigiLocker DOCUMENTS›
🎓 Results & Admit CardExam results • Scorecards • Hall tickets • Download links STUDENT›
📊
Check ResultsFind result updates for major exams
🎫
Download Admit CardsFind hall tickets and official download updates
💡 Tip: Open the related update and use the official website/result/download link provided in that post.
Join WhatsApp ›